यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में गोरखपुर से आए युवाओं का रोबो डॉग आकर्षण बना हुआ है। आम पालतू की तरह यह रोबो डॉग भी शेक हैंड से लेकर आपको देखकर खुश हो जाता हैं। विजिटर्स भी ट्रेड शो में इससे खूब आनंदित हो रहे हैं। इसे डिजाइन करने वाले अंकित सिंह ने बताया कि रिवर्स इंजीनियरिंग से इसे तैयार किया हैं। इसे आने वाले समय में संवेदना और भावनाएं जाहिर करने के लिए भी तैयार करना है। इस पर काम शुरू कर दिया है।