फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में वासियों ने बताई समस्याएं

अनुज कुमार Updated Wed, 07 May 2025 10:52 PM IST

ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-2 में व्यवस्थाओं से ज्यादा अव्यवस्थाओं की भरमार बनी हुई है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि यहां पर बाउंड्रीवाल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और पार्कों की स्थिति बदहाल है। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर के प्रवेश करने वाले मार्ग के साथ ही अंदर के मार्ग भी काफी ज्यादा खराब हो चुके हैं। बरसात के समय में आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने के कारण समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने समस्याएं बताईं। निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये लगाने के बाद भी उन लोगों को वो सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जो सेक्टर में मिलती है। जो सुविधाएं यहां पर हैं उनसे कहीं ज्यादा बेहतर तो गांव के लोगों को मिल रही हैं। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर को 2009 में बसाया गया था लेकिन, आज तक किसी भी ओर बाउंड्रीवाल पूरी तरीके से नहीं हो पाई है। कई स्थानों पर अवैध मार्ग भी बना दिए गए हैं। जहां से कोई भी अंदर आ जाता है और आपराधिक घटनाओं का अंजाम देकर निकल जाता है। लोगों का आरोप यह भी है कि सेक्टर के पास ही अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर करीब 50 की संख्या में रह रहे हैं। जिनका कोई कुछ पता ठिकाना नहीं है। आखिर यह लोग कहां के हैं। कई बार इस मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि मुख्य मार्ग से लेकर अंदर तक के मार्ग पूरी तरीके से बदहाल हो चुके हैं। बरसात के समय में जलभराव होने से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पार्कों में दी जाने वाली सुविधाएं न के बराबर हैं। जिस कारण उनका भी प्रयोग नहीं किया जा पा रहा है। पार्कों में न ही ओपन जिम हैं न ही बच्चों के झूले हैं, न ही बैठने की बेंच है इसके अलावा न ही पार्क की घास की छटाई की जाती है साथ ही पार्कों में गंदगी फैली रहती है। पानी और सीवर की लाइनें बदहाल पड़ी हुई हैं। अभी तक पूरे सेक्टर में पानी की सप्लाई भी नहीं शुरू हो पाई है। आए दिन लाइन ही लीकेज होने की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा सेक्टर में सीवर की लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन आज तक टैंक नहीं बनाया गया है। जिस कारण उनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में कम्यूनिटी सेंटर नहीं होने के कारण लोगों को छोटा- छोटा कामकाज करने के लिए सेक्टर के बाहर की ओर रूख करना पड़ता है। जिससे खर्च भी अधिक होता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि सेक्टर में मार्केट नहीं बने होने के कारण बाहर कई किमी दूर जाना पड़ता है। कोई भी अगर छोटी सी भी वस्तु की जरूरत पड़ जाए तो कई किमी दूर ही जाना पड़ता है। सेक्टर में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को बाहर आने-जाने में दिक्कतें होती हैं, लेकिन अधिकारी समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। जिस कारण समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें