फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: सेक्टर की सफाई के लिए उठाया श्रमदान का बीड़ा, आठ ने पेश की दावेदारी

अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता ''मेरा सेक्टर सबसे बेहतर'' के तहत शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सात और नोएडा के एक सेक्टरों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपनी दावेदारी पेश की। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से सेक्टरों का रखरखाव, वेस्ट मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, हरियाली और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड डीजीएम एससी मिश्रा और रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर एससी गौड़ बतौर जज मौजूद रहे। अब तक नोएडा के 28 और ग्रेनो के 15 सेक्टरों की ओर से दावेदारी पेश की गई है। प्रेजेंटेशन की शुरुआत गामा दो से हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन नागर ने बताया कि उनके यहां सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही निवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पार्कों के रखरखाव से लेकर उनके सुंदरीकरण तक की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए की ओर से उठाई जा रही है। सेक्टर 36 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉक्टर अजय भाटी ने बताया कि उन्होंने अभी ही कमान संभाली है। सबसे ज्यादा फोकस वेस्ट मैनेजमेंट,हरियाली और अन्य गतिविधियों पर है। सेक्टर के लोगों को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर अन्य काम किए जा रहे है। वहीं ओमिक्रोन दो से रविन्द्र ने बताया कि उनके यहां तीन साल से टेंडर तक की प्रकिया नहीं हुई है। आरडब्ल्यूए के सहयोग से सेक्टर में काम कराए जा रहे हैं। निवासी रात में 10 से 11 बजे तक श्रमदान करते हैं। जिससे सेक्टर सुंदर रहे। पूरे जनपद के किसी भी सेक्टर में 27 पार्क नहीं होंगी। सेक्टर अल्फा एक के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य की कई योजनाएं बनाई गई है। सबसे अहम वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करना है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक,गामा एक और दो,ओमीक्रोन दो और तीन,सेक्टर दो और सेक्टर 36 के पदाधिकारियों की ओर से प्रजेंटेशन दी गईं। वहीं नोएडा के सेक्टर 39 की ओर से भी अपने सेक्टर की खूबियों को बताया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के पदाधिकारियों की ओर से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्हें अभी कई क्षेत्रों में जुटना होगा। सफाई से लेकर रखरखाव में युद्ध स्तर पर काम करने होंगे। पदाधिकारियों को आत्मनिर्भर बनने की ओर भी कदम बढ़ाना होगा। - एससी मिश्रा,रिटायर्ड डीजीएम नोएडा प्राधिकरण, अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता ''मेरा सेक्टर सबसे बेहतर'' के जरिए कई सेक्टरों को दूसरों की कार्यप्रणाली जानने का मौका मिला है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों को अभी काफी काम करने की जरुरत है। ग्रेटर नोएडा के पुराने सेक्टरों की ओर से बेहतर कार्य भी किए गए हैं। यह पहल उन्हें प्रोत्साहित करेगी। - एससी गौड़,रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें