फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बारिश से बढ़ी सफर की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसे वाहन

विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Aug 2025 07:12 PM IST

रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग अपने घर और पैतृक निवास जाने के लिए सुबह से ही सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान हुई तेज बारिश ने सफर को और मुश्किल बना दिया। ग्रेटर नोएडा के परी चौक, अल्फा गोल चक्कर, पी-3 गोल चक्कर, सूरजपुर, गौड़ चौक, तिलपता चौक, हनुमान मंदिर और बिसरख चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुबह से शाम तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव, गड्ढे और सड़क किनारे जमा पानी के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गलगोटिया अंडरपास में चार से पांच फीट पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। यहां जलभराव में एक एंबुलेंस और एक बस खराब होकर बीच रास्ते में बंद हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर एंबुलेंस को किनारे कराया, जबकि क्रेन की मदद से खराब बस को हटाया गया। जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। कई स्थानों पर अस्थायी रूप से डायवर्जन लागू करना पड़ा। पुलिसकर्मी बारिश में भीगते हुए लगातार यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे। कई जगह पर बारिश में फंसे और खराब हुए दोपहिया व चारपहिया वाहनों को किनारे करने के लिए पुलिसकर्मी खुद मदद करते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें