फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए गुरुद्वारे में तैयारियां हुईं पूरी, दिनभर चला अखंड पाठ

श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 06:12 PM IST

गुरु गोविंद सिंह के 559वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सेक्टर अल्फा-2 स्थित गुरुद्वारा में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। गुरुद्वारा में दिनभर तैयारियोंं का दौर चलता रहा। वहीं, सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के समापन के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद लंगर छकाया गया। वहीं, ज्ञानी भाई अमृतपाल सिंह ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर गुरुद्वारे परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया है जोकि इसका सोमवार को समापन होगा। अखंड पाठ के समापन के बाद गुरुद्वारे में शाम 6 से रात 11 बजे तक शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल से रागी जत्थे वाले रागी भाई चरनजीत सिंह और रागी भाई अमरजीत सिंह सत्संग से संगत को निहाल करने के लिए आएंगे। साथ ही गुरुद्वारा परिसर में कथा विचार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कथा विचार में समाज के लोगों को गोविंद सिंह के विचारों से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा लंगर छकाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें