फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल: प्रीपेड मीटर में आई दिक्कत से नोएडा के कई सेक्टरों में मचा हड़कंप, उपभोक्ता हुए बेहाल

Sun, 01 Mar 2026 11:22 AM IST
Vijay Singh Pundir ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा

विद्युत निगम की ओर से लगाए गए प्रीपेड मीटर में आई दिक्कत से हजारों उपभोक्ताओं के घर घंटों बिजली बाधित रही। दोपहर में गई बिजली देर रात तक न आने बच्चों की पढ़ाई से लेकर सभी जरूरी काम प्रभावित रहे। वहीं गंभीर मरीजों के लगी ऑक्सीजन सप्लाई तक बाधित रही।

सेक्टर 105 पॉकेट ए में शनिवार दोपहर गई बिजली देर शाम तक नहीं आई। इस समस्या से पॉकेट के सैकड़ों परिवार परेशान रहे। सेक्टर 105 पॉकेट ए के आरडब्ल्यूए सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्मार्ट मीटर में तो बिजली आ रही थी, लेकिन उसका पावर नहीं होने से सारे विद्युत चलित उपकरण बंद पड़े रहे। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, दूसरी ओर पॉकेट ए के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रशांत कश्यप का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक बाधित रही बिजली के चलते बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुटे छात्रों को परेशानी हुई। हालांकि इस मामले को लेकर जब विद्युत निगम के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। सेक्टर 34 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ इसके सिंघल ने बताया कि दोपहर 2 बजे से बिजली नहीं आ रही। सेक्टर के करीब 100 घरों के प्रीपेड मीटर बंद हो गए। देर रात तक बिजली बाधित रही। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों, जिनमें जेईई, मुख्य अभियंता से बातचीत की, लेकिन किसी ने कोई सही जानकारी नहीं दी।  हालांकि अधिकारियों ने पहले उनसे पूछा कि आपका बिल जमा नहीं होगा, लेकिन जब उन्हें बिल जमा होने की रसीद भेजी गई तो उन्होंने बात को टाल दिया। 

गंभीर मरीज का आक्सीजन सपोर्ट भी बाधित 
फ्लैट नंबर 187 निवासी उमाशंकर की माता ऑक्सीजन सपोर्ट में हैं। दोपहर 2 बजे बिजली बाधित होने से उन्हें काफी परेशानी हुई। किसी तरह इनवर्टर होने के चलते कुछ घंटे काम चला, लेकिन उसके बाद रोना पीटना तक मच गया। किसी तरह सेक्टरवासियों से बातचीत कर जनरेटर और अन्य लोगों के घर की बिजली का उपयोग किया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें