फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में दिखा रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से एक शख्स की मौत

अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 12:27 PM IST

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रियान गोल चक्कर के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता अभिषेक (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिहार राज्य के जिला रोहतास के ग्राम कोनी पोस्ट संजौली निवासी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह तुगलपुर गांव थाना नॉलेज पार्क में रह रहा था। मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में दो अन्य आईसक्रीम विक्रेता भी घायल हुए हैं। आरोपी वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थानीय निवासी हरेंद्र भाटी ने हादसे के बाद इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस गोल चक्कर पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उचित प्रबंधन के अभाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है। रेहड़ी वाले लोग अक्सर बीच गोल चक्कर पर वाहन लेकर खड़े हो जाते हैं। इससे हादसे की संभावना बनती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें