फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में अधिकारियों ने दिया पानी की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में करीब दो सप्ताह से पानी में प्रेशर नहीं आने की समस्या के संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की। प्राधिकरण से जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक गुरविंदर सिंह और सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने बैठक कर सेक्टर वासियों से पानी में आने वाली समस्या के संबंध में चर्चा की। सेक्टर वासियों ने बताया की शहर में जगह-जगह गंगा जल और पानी की लाइन टूटी हुई है, जिसकी वजह पानी का प्रेशर कम आ रहा है। सेक्टर वासियों ने बताया कि अधिकारियों ने समस्या का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। बैठक में हरेन्द्र भाटी, पीसी जैन, धर्मेन्द्र सिंह, पूरन नम्बरदार, मोहित नागर, फिरोज भाटी, राजवीर सिंह, लायक़ सिंह, अंजलि श्रीवास्तव, विधा, संजय कुमार मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें