नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को गिरफ्तार किया है जो राह चलती महिलाओं को निशाना बना रहा था। आरोपी, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, पैदल चल रही महिलाओं के कमर के नीचे कैंची से वार करता था। इस सनसनीखेज घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आरोपी की पहचान अंकित वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो पेशे से अकाउंटेंट है।