नोएडा सेक्टर-143बी स्थित सिक्का कर्णम ग्रीन्स में दिवाली मेला और करवा चौथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरीदारी, खानपान और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां शामिल रहीं। मेले में लोगों को त्योहारों की खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, हैंडीक्राफ्ट और त्योहारों से जुड़े उपहारों के स्टॉल लगाए गए। करवा चौथ के अवसर को ध्यान में रखते हुए मेहंदी आर्टिस्ट की भी व्यवस्था की गई। इसके अलावा फूड स्टॉल पर लोगों के लिए विभिन्न व्यंजन उपलब्ध रहे। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गेम जोन भी बनाया गया। कार्यक्रम में मैजिक शो और कठपुतली डांस शो विशेष आकर्षण रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजन में दिवाली और करवा चौथ के पारंपरिक रंगों को ध्यान में रखते हुए उत्सवी माहौल तैयार किया गया। सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का का कहना है कि दिवाली और करवा चौथ जैसे त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी मेलजोल को मजबूत बनाते हैं। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य निवासियों और आसपास के लोगों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे त्योहारों की खरीदारी के साथ परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकें और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद ले सकें।