नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम शुक्रवार को यूनिटी कप 2025 के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन के अंतिम दिन नेपाल ने दोनों कैटेगरी 5x5 और 3x3 में जीत दर्ज की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के साहस, स्पीड और जज़्बे ने दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने की। साथ ही मंच पर हर्षराज द्विवेदी, डीएसओ परवेज अली, ओमवीर यादव, अंतरराष्ट्रीय शूटर कुंती मलिक, मिसेज इंडिया खुशी खुराना, किसान नेता प्रदीप शर्मा, सत्यबाबू, युवा क्रांति सेना के सलाहकार लोकेश चौहान और अध्यक्ष अविनाश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।