फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप को एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने दिखाई झंडी

पीएमश्री कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बादलपुर में बुधवार से 20 समर कैंप का शुभारंभ एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. छवि सिंह ने की छात्राओं को 20 दिन चलने वाले समर कैंप की जानकारी दी। छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधि मैं देशज हूं विषय पर अपना स्व-परिचय प्रस्तुत कर आत्मविश्वास एवं सृजनशीलता का परिचय दिया। खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत हुए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं 'ब' की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही रस्साकशी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने जोश एवं उमंग के साथ भाग लिया। समर कैंप के प्रथम दिवस पर छात्राओं ने अनुशासन, ऊर्जा एवं रचनात्मकता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह दिन स्मरणीय बन गया। शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि समर कैंप बच्चों में एक नई ऊर्जा भरेंगे,जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नजर आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें