गौतम बुध नगर की यमुना सिटी के बिलासपुर स्थित जुनेदपुर गांव में होली के अवसर पर पारंपरिक नगाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव में लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोग हिस्सा लेते हैं। होली के दौरान नगाड़ों की गूंज पर लोग जमकर नृत्य करते हैं और उत्सव का आनंद उठाते हैं। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले समूह को नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाता है।