फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में धूमधाम से हुआ मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन

Vikas Kumar Updated Tue, 04 Feb 2025 06:53 PM IST

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। आरती के बाद मां की प्रतिमा को ढोल-बाजे के साथ सेक्टर 73 महादेव अपार्टमेंट सोसाइटी में शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान सोसाइटी के निवासियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और महिलाओं ने नृत्य भी किया माता के जयकारे के साथ निवासियों में काफी उत्साह भी था । एओए पदाधिकारी वंदना भदौरिया ने बताया कि सुबह विधि विधान से पूजा की गई इसके बाद देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी। इससे पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व महिलाओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को सरस्वती पूजन की बधाई दी। मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। इस दौरान सरिता झा,पिंयंका झा, गीता राय,कुसुम,श्रधापांडेय,गीता सिंह,अमित,सुमित समेत कई लोग मौजूद।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें