फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: किसान संघर्ष मोर्चा 28 जनवरी को करेगा कमिश्नरेट का घेराव

ग्रेटर नोएडा में रामपुर फतेहपुर में बरात में एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर किसान संगठनों ने पंचायत की है। 27 जनवरी तक का समय पुलिस को देकर चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई न होने पर 28 जनवरी को किसान संघर्ष मोर्चा कमिश्नरेट का घेराव करेगा। रामपुर फतेहपुर में बरात में शामिल होने गए गांव जगनपुर के देशराज नागर व देवेंद्र नागर के परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी दिखाते हुए रविवार को कैलाश अस्पताल पर पंचायत कर लोगों में आक्रोश जाहिर किया है। पुलिस को 27 जनवरी तक का आज फिर समय दिया है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर संतोष जनक कार्रवाई नहीं हुई और मुख्य अपराधियों को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो कमिश्नरेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों ने कैलाश अस्पताल पर पंचायत की। इस अवसर सोरन प्रधान, शौकत अली चैची, देशराज नागर, कृष्ण बैंसला, जगवीर नंबरदार, पंडित प्रमोद शर्मा, अखिलेश प्रधान, विक्रम नागर, बलराज नागर, उम्मेद एडवोकेट, जगदीश शर्मा, कृष्ण शर्मा, मेहरबान अली उदल आर्या, दुर्गेश शर्मा, शिवम पंडित, बलजीत चौधरी, बालकिशन चौधरी, चांद मोहम्मद, परवेज एडवोकेट, आजाद अधाना समेत लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें