फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: चाइल्ड पीजीआई में जल्द शुरू होगी किडनी की बायोप्सी, तैयार की जा रही लैब

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में जल्द ही बच्चों की किडनी की बायोप्सी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पैथोलॉजी लैब में अलग से डार्क रूम तैयार किया गया है, जहां माइक्रोस्कोप की मदद से टिश्यू की जांच की जाएगी। करीब छह महीने पहले अस्पताल में किडनी रोग विशेषज्ञों ने कार्यभार संभाला था। इसके बाद किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित बच्चों को इलाज मिल रहा है। अभी तक बायोप्सी के लिए बच्चों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। सुविधा शुरू होने से समय पर बीमारी की पहचान और इलाज संभव होगा। इसके लिए टेक्नीशियन को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जांच शुरू की जाएगी। अस्पताल की निदेशक डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि सेटअप तैयार है। जल्द ही बच्चों को यह सुविधा अस्पताल में ही मिलने लगेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें