सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले राम सिंह को बेस्ट रावण का अवार्ड दिया गया है। सबसे अच्छा मंचन करने के लिए उन्हें अमर उजाला परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ रावण का आवार्ड लेने के बाद रावण का किरदार निभाने वाले राम सिंह ने अमर उजाला का धन्यवाद किया।