फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदर्शनी में 50 छात्रों ने पेश किए मॉडल, जेपी कॉलेज में हुआ अंतर्राष्ट्रीय कम्युनिकेशन सम्मेलन का समापन

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेआईआईटी) में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सिग्नल प्रॉसेसिंग और कम्युनिकेशन सम्मेलन का समापन हुआ। इस दौरान 25 से अधिक तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें अकादमिक, उद्योग और शोध क्षेत्र के लोग शामिल हुए। साथ ही सिग्नल प्रोसेसिंग, वायरलेस कम्युनिकेशन, मशीन लर्निंग और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर में नवीनतम नवाचारों और प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान इंजीनियरिंग प्रदर्शनी में 50 छात्रों ने अपने मॉडल के प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। साथ ही अंत में मानवता के लिए प्रौद्योगिकी विषय पर छात्रों को कार्यशाला में जानकारी दी गई। इस मौके पर कुलपति प्रो. बीआर मेहता, प्रति कुलपति प्रो. एससी सक्सेना, अकादमिक्स और अनुसंधान की डीन प्रो. श्वेता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें