ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के पीछे सोमवार रात करीब 12 बजे कबाड़ की दुकानों और झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो दुकानें और चार बाइक जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार गौड़ सिटी 2 के सेक्टर 16 सी के पास नाले के किनारे स्थित टीन शेड में बनी कबाड़ की दुकान में रविवार रात आग अचानक आग लग गई। आग ने पास स्थित दो अन्य कबाड़ की दुकानों और चार बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर सर्विस यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया था। टीम ने बिना समय गंवाए आग को नियंत्रित कर लिया जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों की बिसरख कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि शार्टसर्किट के कारण आग लगी है।