फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: निपुण भारत मिशन को लेकर हुई कार्यशाला

अनुज कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 03:32 PM IST

नालेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हापुड़,गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के एसआरजी और एआरपी ने छात्रों को भाषा और गणित में निपुण बनाने की रणनीति साझा की। लखनऊ से आई टीम ने तीनों जनपद के एसआरजी और एआरपी से असेसमेंट करने के तरीके को जाना। उन्होंने पूछा कि उनके जनपद में छात्रों को कैसे पढ़ाया जा रहा है। संदर्शिका का उपयोग कितने प्रतिशत स्कूलों में हो रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि दिसंबर और फरवरी में निपुण असेसमेंट किया जाना है। उससे पहले स्कूलों में छात्रों की परीक्षा होगी। जनपद के छात्र लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इस बार प्रदेश में जनपद को पहले पायदान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें