फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-17 में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल चैंपियन

सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में मंगलवार को तीनों कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के छठे दिन अंडर-14 वर्ग में लीग मुकाबले खेले गए, जबकि अंडर-17 वर्ग का फाइनल और अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-17 के खिताबी मुकाबले में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो को 3-0 से हराकर चैंपियन बना। वहीं, अंडर-14 और अंडर-19 वर्गों में भी टीमों के बीच अगले दौर में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज ने बताया कि अंडर-14 वर्ग के लीग मुकाबलों में संजीवन पब्लिक स्कूल, कोल्हापुर ने अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। अराफा इंग्लिश स्कूल, अतर ने केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल को 3-0 से और श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल, तिरुपुर ने मेस इंडियन स्कूल, दोहा को 3-0 से शिकस्त दी। विनमोर अकादमी, बेंगलुरु ने मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा को 5-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने मेजबान उमा पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया। स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल, बाढादर ने श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल स्कूल अकादमी को 3-0 से, जबकि श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल ने बाबा मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल, मुक्तसर को 3-0 से हराया। इन मुकाबलों में टीमों ने अगले दौर में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने बेहतर तालमेल और मजबूत रणनीति के दम पर एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में जीत के साथ खिलाड़ियों ने अपनी टीम की श्रेष्ठता साबित की। अंडर-19 वर्ग में इंदौर पब्लिक स्कूल ने अराफा इंग्लिश स्कूल को 1-0 से हराया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगवा ने वेदस इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम को 2-0 से शिकस्त दी। ममता मॉडर्न स्कूल, विकासपुरी ने इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जद्दाह को 3-0 से पराजित किया। वहीं, हार्टफुलनेस इंटरनेशनल स्कूल, ओमेगा ने संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल, रावतसर को 1-0 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता में फुटबॉल कोच हिमांशु राज और अंकित भाटी ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें