फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: तीन नए आपराधिक कानूनी की जानकारी के लिए दंड से न्याय की ओर अभियान का सहारा

जिले में तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) 2023 के संबंध में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस की ओर से दंड से न्याय की ओर अभियान शुरू किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि अभियान के तहत कमिश्नरेट के सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ‘अवेयरनेस वॉरियर्स’ नामित किए गए हैं। यह ‘अवेयरनेस वॉरियर्स’ वह नागरिक हैं। जिन्हें पूर्व में नए कानूनों की जानकारी दी गई थी और अब वह आम लोगों को सरल भाषा में इनके प्रमुख प्रावधानों से अवगत करा रहे हैं। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने ‘अवेयरनेस वॉरियर्स’ के साथ मिलकर अतुल्यम सोसाइटी, बालाजीपुरम कॉलोनी, लुक्सर मार्केट, भंगेल मार्केट, सेक्टर-83, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी, गौर यमुना सिटी, सेक्टर-88 आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। वहीं, भंगेल बाजार, गौड़ सिटी मॉल, एसजेएम हॉस्पिटल, डी-स्क्वायर मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्क्रीन लगाकर वीडियो प्रदर्शित किए गए जिनमें नए कानूनों की जानकारी दी गई। अवेयरनेस वॉरियर्स ने बताया कि यह नए कानून भारत सरकार की नीति दंड से न्याय की ओर पर आधारित हैं। जिनका उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाना है। नागरिकों से अपील की कि गई वह स्वयं इन कानूनों को समझें और अपने परिजनों व मित्रों को भी इसके बारे में बताएं। जिससे समाज का हर व्यक्ति अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें