यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की निर्माता कंपनी को जमीन पर कब्जा दे दिया है। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर को कब्जा पत्र सौंपा। साथ ही सेक्टर-21 में भौतिक कब्जा भी दिया गया। इस मौके पर किसान भी मौजूद रहे। फिल्म निर्माता बोनी कपूर का कहना है कि मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से समय मांगा गया है। शिलान्यास होने के तीन साल बाद यहां पर फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।