फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेनो में बार एसोसिएशन का चुनाव, अंतिम मतदाता सूची में 2489 अधिवक्ताओं के नाम शामिल

अनुज कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 08:14 PM IST

जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई। अंतिम मतदाता सूची में 2489 अधिवक्ताओं के नाम शामिल है, जो अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 375 नए अधिवक्ताओं के नाम जोड़े गए। ऐसे में यही अधिवक्ता निर्णायक साबित होंगे। बार के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार तक नामांकन किए जा सकेंगे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नागर का कहना है कि सभी एल्डर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान नामांकन के लिए जरूरी फीस तय की गई। अध्यक्ष पद के लिए 50 हजार व सचिव पद के लिए 40 हजार फीस तय की गई है। इसी तरह अन्य उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह सचिव प्रशासनिक, सांस्कृतिक सह सचिव, पुस्तकालय सह सचिव के लिए चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशियों के लिए जरूरी नामांकन फीस तय की गई। आज सुबह 10 बजे से शाम बजे तक नामांकन हो सकेगा। शनिवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक नामांकन होगा। दो बजे से शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे तक चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 24 दिसंबर को मतदान होगा। मतदाता सूची सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय पर पहुंचकर सूची में अपने नामों की खोज की। सुबह से शाम तक अधिवक्ता अपने नाम को खोजते रहे। पहली बार के मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उनका कहना रहा है कि अबकी बार के चुनाव के चैंबर दिलाने का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं मतदाता सूची आने के बाद चैंबर के सामने खाली मैदान में टेंट लगने लगे हैं। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को दावत व न्योता देने के लिए टेंट लगवाए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें