फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में अमर उजाला के ‘पुलिस दोस्त’अभियान में छात्राओं को मिले सुरक्षा के टिप्स

अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे ‘पुलिस दोस्त’अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-51 स्थित नव ज्योति मॉडर्न स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, 1098 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और अनजान लोगों से सावधान रहने के बारे में भी जागरूक किया। छात्राओं ने भी पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। स्कूल प्रबंधन ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें