एफडीडीआई के छात्रों ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आरामदायक फुटवियर सोल तैयार किया है। यह सोल एक्यूपंचर का कार्य करेगा। छात्रों ने बताया कि सोल के प्रयोग से वरिष्ठ नागरिकों के जोड़ों के दर्द, बीपी, डायबिटीज समेत अन्य रोगों को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के अधीन सेक्टर 24 स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के फाउंडेशन बैच के छात्र ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे सोल को डिजाइन किया है, जो सिर्फ आरामदायक ही नही बल्कि स्वास्थ्य को उत्तम रखने में भी सहायक होंगे। इसके लिए फाउंडेशन बैच के छात्र आयुष ने आरामदायक सोल तैयार किया। आयुष पांडेय ने बताया कि उन्होंने अनुष्का सिंह, कुमार सक्षम, सुरुति भारद्वाज, अक्षय और श्याम संग मिलकर शोध कार्य किया है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने फुटवियर के आंतरिक और बाहरी सोल को इस तरह डिजाइन किया है कि यह एक्यूपंचर का कार्य करेंगे। जिनके उपयोग से ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को रक्तचाप, मधुमेह, खास तौर पर जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।