ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष मोर्चा की 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाली महापंचायत को रोकने के लिए पुलिस किसान नेताओं पर दबाव बना रही है। किसानों को पांच लाख रुपये के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिन किसानों को नोटिस मिले हैं, उनमें से कई किसानों ने अपना लिखित जवाब भी दाखिल दिया है। गुरुवार को पतवाडी गांव में पंचायत कर किसानों ने रोष जाहिर किया है।