रात में बरसात से किसानों को हर स्तर पर खेती में लाभ है। खेत इन दिनों खाली हैं। आगामी फसल की तैयारी को लेकर जुताई चल रही है। किसानों को फ्री में पानी लगने से आर्थिक लाभ हुआ है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रात में हुई बरसात लाभ की बारिश है। इन दिनों रवि की फसल कट चुकी है। एक या दो फीसदी किसानों का भूसा खेत में है। इन दिनों खेत खाली है। आगामी फसल की तैयारी की जा रही है। आगामी फसल के लिए किसान खेत में पानी लगाकर जुताई कर रहे है। बरसात से फसल कटने के बाद पहला पानी लग गया है। जिन खेतों की जुताई हो चुकी है। उनमें बरसात से गरमी निकल जाएगी। खरपतवार भी खत्म हो जाएगा। इस बरसात से किसानों को हर स्तर से लाभ है।