दिवाली के त्योहार में मिठाइयों को खरीदने से पहले सर्तक रहने की जरुरत है। शहर से लेकर गांव के इलाकों में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटखोर अपने दूषित माल को खापा रहे हैं। दूषित खाद्य पदार्थ को बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। नामी ब्रांड के दुकानदार भी इसमें पीछे नहीं हैं। हाल में नोएडा की एक नामी ब्रांड की दुकान से खाद्य विभाग की टीम ने कई किलों दूषित मिठाई को नष्ट कराया है। जेवर में रविवार को 20 से अधिक किलो पनीर को नष्ट कराया गया है। बिलासपुर स्थित सुंदर सिंह की रसगुल्ला निर्माणशाला से 125 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए। बांसुरीवाला स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट की निर्माणशाला से लगभग 45 किग्रा दूषित मिठाई को नष्ट कराया।सेक्टर-68 नोएडा स्थित खाटू श्याम मिष्ठान भंडार की निर्माणशाला से 200 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई। दूषित 100 किलोग्राम खोया भी बरामद हुआ।