नोएडा थाना फेस 3 सेन्ट्रल पुलिस एवं सीआरटी टीम कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने एक अगस्त की रात में फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी नागरिकों का डाटा खरीदने व विदेशी नागरिकों के कम्प्यूटर में वायरस/बग भेजकर उनके कम्प्यूटर को सही करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ा है। विदेशी नागरिकों को एक्स लाइट व आईबीम ऐप के माध्यम से इन्टरनेट कॉल करके कम्प्यूटर को रिमोट पर लेकर विदेशी नागरिको से धोखाधडी कर पैसा ऐंठने वाले 18 अभियुक्तगण को ए- 43 सैक्टर 65 से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 23 लैपटाप, 25 हैडसेट, 23 माउस , 27 लैपटॉप चार्जर व 17 मोबाइल व एक पैनड्राईव एवं माइक्रो सॉफ्ट के कुछ आईडी कार्ड बरामद हुए हैं।