फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर: US नागरिकों से ठगी करने वाले 18 गिरफ्तार, तकनीकी सपोर्ट के नाम पर मांगते थे पैसा

अनुज कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 09:00 PM IST

नोएडा थाना फेस 3 सेन्ट्रल पुलिस एवं सीआरटी टीम कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने एक अगस्त की रात में फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी नागरिकों का डाटा खरीदने व विदेशी नागरिकों के कम्प्यूटर में वायरस/बग भेजकर उनके कम्प्यूटर को सही करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ा है। विदेशी नागरिकों को एक्स लाइट व आईबीम ऐप के माध्यम से इन्टरनेट कॉल करके कम्प्यूटर को रिमोट पर लेकर विदेशी नागरिको से धोखाधडी कर पैसा ऐंठने वाले 18 अभियुक्तगण को ए- 43 सैक्टर 65 से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 23 लैपटाप, 25 हैडसेट, 23 माउस , 27 लैपटॉप चार्जर व 17 मोबाइल व एक पैनड्राईव एवं माइक्रो सॉफ्ट के कुछ आईडी कार्ड बरामद हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें