शहरी इलाकों के अलावा पानी के अंदर भी खुदाई करने के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने में एक्सकेवेटर गाइडेंस सिस्टम मददगार साबित हो रहा है। इसकी प्रदर्शनी नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ऑटो एक्सपो में लगी हुई है। यह सिस्टम सैटेलाइट से चलेगा। इससे जिन स्थानों पर नेटवर्किंग समस्या आने वाली जगहों पर आसानी से काम किया जा सकेगा। इस सिस्टम का प्रयोग खुदाई करने वाली मशीनों में किया जाता है। जैसे पोकलैंड और बैक हो लोडर के अलावा अन्य मशीनों में किया जाता है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ऑटो एक्सपो में मोबा मोबाइल ऑटोमेशन कंपनी की प्रदर्शनी लगाए सेल्स सीनियर मैनेजर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों और पानी के अंदर खुदाई करने के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने में एक्सकेवेटर गाइडेंस सिस्टम मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम को खुदाई करने वाली मशीनों पोकलैंड और बैक हो लोडर में लगाया जाता है। इसमें एक डिस्पले भी लगी होती है। साथ ही इसमें मॉनीटर करने की डिस्पले लगी हुई है। जिसमें पूरा प्रोगाम अपलोड किया जाता है। खुदाई करने के दौरान प्रोगाम के आधार पर ही मशीन में लगाए गए सेंसर ऑटोमेटिक काम करते हैं। इससे टारगेट के हिसाब से ही खुदाई होती है। अगर इसके बीच में भी कोई पाइप लाइन या बिजली लाइन होगी तो डिस्पले पर जानकारी देने लगता है। जिससे हादसे होने से बचाता है।