फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : न्यूजीलैंड से आईं बीबी अमृता कौर के कीर्तन सुन सभी हुए मंत्रमुग्ध, हजारों लोग पहुंचे गुरुद्वारा

गुरुनानक जयंती के जन्मोत्सव पर आयोजित प्रकाश पर्व पर न्यूजीलैंड से नोएडा आईं बीबी अमृता कौर ने सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन किया। उनकी सुरीली आवाज सुनकर आए हुए श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, दूसरी ओर लंगर तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हुई नजर आईं। दिल्ली से आए रणजीत सिंह ने प्रवचन के दौरान कहा कि अपने बच्चों को शुरुआत से ही पढ़ाई का इतना प्रेशर न डालें कि वो अपना जीवन जीना भूल जाएं, वो इस प्रेशर से अपना जीवन नहीं जी पा रहे रहे हैं। सेक्टर 18, 25, 12, 37 समेत शहर के सभी गुरुद्वारों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। गुरुद्वारों को भी रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है, जिससे शाम का माहौल बेहद आकर्षक नजर आयेगा। आज सिख अपने अपने घरों में भी दीयों और मोमबत्तियों से घर को रौशन करेंगे। नोएडा की गुरु प्यारी नानक नाम सेवा संगत 17 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन करेगी, जो गुरुद्वारा ए 56 सॉलिटेयरियन टावर, सेक्टर 136 से शुरू होकर मैं हाई राइस सोसाइटी सेक्टर 137, सेक्टर 93 समेत सेक्टर 92 से होते हुए वापस गुरुद्वारे पर समाप्त होगा। जिसमें पंजाब से आए मिलिट्री बैंड की टीम भव्य कीर्तन करेंगी। गतका टीम सिख इतिहास का प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें