नोएडा सेक्टर-65 में गुरुवार को लघु उद्योग भारती व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद में उद्यमियों ने बिजली, पानी, ट्रैफिक और नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली को लेकर जमकर भड़ास निकाली। उद्यमियों का कहना था कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्राधिकरण की लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ बिजली कटौती और पानी की किल्लत से उत्पादन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण कीओर से समय पर काम पूरा न होने के बावजूद बायर्स की पेनल्टी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इससे लाखों रुपये का घाटा हर माह झेलना पड़ता है।