दुर्गा वाहिनी के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण ले रही दुर्गा वाहिनी की युवतियों ने शौर्य संचलन यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शौर्य संचलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गेट नंबर-3 से निकलकर सामने गली शिमला पार्क की ओर होते हुए फिर आगे चौराहे से बाय स्वानि फर्नीचर की और और स्वानि फर्नीचर से दाएं होते हुए पहले गली से आस पास होते हुए सेक्टर-12 शिशु मंदिर पर समापन समाप्त हुई, जहां शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शौर्य संचालन का स्वागत किया। दुर्गा वाहिनी की युवतियों द्वारा दंड प्रहार के कर्तव्य का काई स्थान पर प्रदर्शन किया। दुर्गा वाहिनी व भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंजायमान मान रहा। इस मौके पर दाल बाटी चूरमा दुर्गा वाहिनी सूरमा, जय भवानी जय शिवाजी व भारत माता का जय घोष करते हुए दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचालन शहर के काई चौराहों से गुजरा।