फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत, होटलों में थाली हुई महंगी; चाय की दुकान पर भी बढ़ी महंगाई

ग्रेटर नोएडा में व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल पर खाने की थाली के दाम बढ़ गए हैं। अल्फा-1 क्षेत्र के होटलों और ढाबों में भी खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। कई जगह पर थाली की कीमत 100 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दी गई है। होटल में भोजन करने आए ग्राहक हिदायत ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें होटल में खाना खाना पड़ा। सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है और ब्लैक में भी आसानी से नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राहक सिंघल का कहना है कि कुछ लोग सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाय की दुकान चलाने वाली उमा ने बताया कि उन्हें मजबूरी में चार हजार रुपये का सिलेंडर खरीदना पड़ा। इसी कारण चाय के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करने पड़े हैं। उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग के लिए जिस नंबर से कॉल किया जाता है, उस पर उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया है। अगर गैस के दाम कम होंगे तो वह चाय के दाम भी घटा देंगी। ग्राहक नकुल सक्सेना ने बताया कि पहले जो थाली 100 रुपये में मिलती थी, वह अब 120 रुपये की हो गई है और उसमें दो रोटियां भी कम कर दी गई हैं। साथ ही कई होटलों में तवा रोटी की जगह अब केवल तंदूरी रोटी ही दी जा रही है। आदेश भाटी का कहना है कि तवा रोटी लगभग गायब हो गई है और होटल वाले तंदूरी रोटी ही दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें