फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना सिटी: धीरेंद्र सिंह ने किसानों का मुआवजा बढ़ने और मंडी के लिए जमीन मिलने के निर्णय का किया स्वागत

जेवर क्षेत्र के किसानों के मुआवजे में बढ़ोत्तरी और विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति मिलने पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने खुशी जताई है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक सोमवार को हुई, जिसमें विभिन्न निर्णय लिए गए। लेकिन बोर्ड बैठक से पहले जेवर विधायक ने प्राधिकरण के चेयरमैन और सीईओ के साथ बैठक करके क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक से पूर्व उनकी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद उनके प्रयासों का असर हुआ है और बोर्ड बैठक में किसानों को राहत देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं को भी मंजूरी दे दी गई है। इसमें किसानों का मुआवजा प्रति बीघा 2 लाख से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं जेवर क्षेत्र में अंतर्राज्यीय बस अड्डा, मेडिकल अब, जेवर मंडी जैसी बड़ी परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि अभी किसानों को 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिल रहा था, जिसे 6 प्रतिशत बढ़ाकर 4,558 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को 4,037 रुपये प्रति वर्गमीटर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जेवर आज उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बन रहा है। उनका प्रयास है कि इस विकास की पहली हिस्सेदारी उस किसान, नौजवान और स्थानीय नागरिक को मिले, जिसकी जमीन और सहयोग से विकास की यह नींव खड़ी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें