ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स परिसर में जारी ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने जगह पक्की कर ली है। सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दिन दो मैच खेले गए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंडमान निकोबार की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। बल्लेबाज दामोदर पिल्लई ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। जवाब में दिल्ली पुलिस की टीम ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर 150 रन का लक्ष्य पूरा कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज मंजीत ने 91 और सुनील सहवाग ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। 33 गेंदों में 91 रन बनाने वाले मंजीत प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अब तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस बनाम एसएसबी और गुजरात पुलिस बनाम पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच खेला जाएगा।