थाना बिसरख क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहीत भूमि को फर्जी तरीके से बेचकर एक व्यक्ति से करीब लाखों रुपये ठगी करने के मामले में अपराध शाखा (सेंट्रल नोएडा) ने आरोपी कोलोनाइनर सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट की रजिस्ट्री कराने और बैंक लोन की प्रक्रिया में भी धोखाधड़ी का आरोप है।