फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में फनटास्टिक शाम में बच्चों ने चित्र बनाकर भरे रंग, मैजिक शो का लुत्फ उठाया

श्याम जी. Updated Sat, 19 Apr 2025 04:28 PM IST

नोएडा सेक्टर-76 स्थित स्काईटेक मेट्रोट सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। फनटास्टिक शाम में सबसे पहले बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और खूबसूरत चित्र बनाकर अपना हुनर दिखाया। इसके बाद बच्चों ने मैजिक शो देखा। मैजिक शो में जादूगर संजोग सिंह ने बच्चों को तरह तरह के जादू दिखाए, जिसे देखकर बच्चों ने खूब आनंद लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप 5-5 बच्चों का चयन आर्टिस्ट शिल्पा सेकसरिया की ओर से किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर आव्या शर्मा, दूसरे स्थान पर जाह्नवी तनेजा, तीसरे स्थान पर अव्यान गुप्ता, चौथे स्थान पर मिहिर जैन और पांचवे स्थान पर राहित्या को विजेता चुना गया। वहीं, सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर आयुष्मान, दूसरे स्थान पर आर्या भटनागर, तीसरे स्थान पर देयोनिका वार्ष्णेय, चौथे स्थान पर अद्विक अग्रवाल और पांचवें स्थान पर अग्रता अग्रवाल विजेता बनीं। विजेताओं को पुरस्कार देने के साथ ही अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें