फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: सवालों के कैलकुलेशन में उलझे छात्र, चेहरे दिखे मायूस

विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:10 PM IST

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं की मंगलवार को 56 केंद्रों पर गणित की परीक्षा हुई। वहीं, इंटर की परीक्षा देकर निकले। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई परीक्षा 1:30 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर मायूसी साफ झलकती दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि पांच खंड में प्रश्न पत्र था। कई सवालों के कैलकुलेशन भारी थे। जिन्हें हल करने में कुछ भाग के सवाल छूट गए। 

प्रश्नपत्र के खंड 'अ' में बहुविकल्पीय प्रश्न थे जो आसान से कठिन स्तर के थे। खंड 'ब' थोड़ा कठिन था। प्रायिकता पर आधारित एक सेट में व्यावहारिक प्रश्न थे। जिन छात्रों को अवधारणाओं की अच्छी समझ थी, वे ही इन्हें अच्छे से हल कर पाए होंगे। प्रश्नपत्र के खंड 'ग' और 'द' में व्यावहारिक और उच्च स्तरीय चिंतन कौशल पर आधारित प्रश्न थे। खंड 'ई' में एनसीईआरटी से केस स्टडी प्रश्न थे जो वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित थे। कुल मिलाकर, सभी छात्रों ने सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया होगा और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों का कहना है कि कक्षा 10 का गणित का प्रश्नपत्र आसान था। छात्रों ने बताया कि त्रिकोणमिति के प्रश्नों ने उनके ज्ञान की गहराई को परखा। प्रश्नों में छात्रों को कुछ अतिरिक्त प्रयास और समय लगाना पड़ा। प्रश्नपत्र सीबीएसई कक्षा 10 के नमूना प्रश्नपत्र से आसान था। परीक्षा के अन्य प्रश्न आसान थे और बिल्कुल भी लंबे नहीं थे। प्रश्नपत्र समय पर पूरा किया जा सकता था। हालांकि कुछ छात्रों के सवाल छूट गए। 

क्या बोले छात्र

गणित के सवाल कुछ कठिन थे जिन्हें हल करने में थोड़ा अधिक समय लग गया।- आराध्या गर्ग 
कई भागों में प्रश्न पत्र था पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार प्रश्न पत्र काफी कठिन रहा। - आराध्य भाटी
सवाल पढ़े हुए आए थे। 80 से 90 प्रतिशत तक अंक आने की उम्मीद है। - शीतल
कई सवालों को समझने में थोड़ा समय लग गया। वैसे प्रश्न पत्र काफी सरल रहा। - स्वाती राघव

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें