फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री नीट परीक्षा पर कड़ा पहरा: कई स्तर की जांच के बाद ही मिली एंट्री, एसटीएफ समेत सुरक्षा एजेंसियां तैनात

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में रविवार को री नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को कई स्तर की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा निर्देशों के अनुरूप कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसटीएफ के साथ स्थानीय पुलिस की टीमें भी तैनात हैं। परीक्षा केंद्र और आसपास की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र में धारा 144 भी लागू है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें