फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR News: ग्रेनो में आवारा पशुओं की दहशत, बच्चे और युवक पर सांड का हमला; घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद

अनुज कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 02:13 PM IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में सांड के हमले में पांच साल का रिहान और एक शख्स प्रथम चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आवारा पशुओं को गौशाला में स्थानांतरित करने की मांग की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सेक्टर में आवारा गोवंश और सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण निवासियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि इन पशुओं के हमले से पहले भी कई बार शिकायतें दी गई हैं।लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, सेक्टर में आवारा कुत्तों की समस्या भी गंभीर है, जो लोगों को काट रहे हैं और रेबीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैा भाटी ने प्राधिकरण से मांग की है कि आवारा गोवंश और सांडों को तुरंत गौशाला में स्थानांतरित किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें