सीखने की क्षमता प्रदेश में सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर के होेनहार छात्रों की है। प्रदेश में कक्षा तीन से पांच तक के 65.3 प्रतिशत छात्र सेकेंड लेवल टेस्ट को पढ़ने में सबसे आगे हैं। वहीं, कक्षा छह से आठवीं तक के 82.0 प्रतिशत छात्र की सीखने में प्रदेश में अव्वल हैं। यह तथ्य एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) में सामने आए हैं। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने से अभिभावकों ने छात्रों को दाखिला दिलाने में रुचि दिखाई है। साल 2022 में जनपद के चारों ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 साल के 23.3 प्रतिशत छात्र नामांकित थे। जबकि 2024 में 33.1 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूलों में नामांकित हुए हैं। एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) में यह तथ्य सामने आए हैं। दो साल में करीब 10 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वहीं 2022 में 1.9 प्रतिशत छात्र स्कूलों में नामांकित नहीं थे। 2024 में 1.6 प्रतिशत छात्र अब नामांकित नहीं हैं। मेरठ मंडल में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में ही नामांकन बढ़ा है। जबकि अन्य जनपदों में नामांकन में गिरावट दर्ज की गई है।