नोएडा सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल की टीम ने बताया कि इस शिविर से प्राप्त रक्त जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहायक होगा। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाणपत्र और स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। शिविर के आयोजकों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।