फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुआ 'अपराजिता' कार्यक्रम, दादरी की एसडीएम अनुज नेहरा बोलीं- गलतियों पर काम करें

अनुज कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 09:18 PM IST

जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई बार असफलता हाथ लगती है, लेकिन इससे घबराना नहीं चाहिए। असफल होने के बाद कई गलतियों की जानकारी मिलती है।उन पर काम करना चाहिए, तब हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ये बातें बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने कहीं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हर कक्षा में पहले स्थान पर रहती थीं, लेकिन यूपीएससी की परीक्षा में चार बार असफल हुईं। असफल होने के बाद भी हार नहीं मानीं। मेहनत जारी रखी। यूपीपीसीएस 2018 बैच में सफलता ऐसी मिली कि उन्होंने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उनका काफी सहयोग किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप लोगों को जिस क्षेत्र में जाना हो। उसका चुनाव सही ढंग से करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल बनाएं। पढ़ाई भले ही थोड़ी देर करें, लेकिन मन लगाकर करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय और कोचिंग आते-जाते समय समूह में चलें। अकेले चलते समय सावधान रहें। यदि कोई परेशान करने की कोशिश कर रहा है तो उसे ललकारें, ताकि लोग मदद के लिए आ सकें। उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति में अपने बचाव के लिए बालपिन, चिमटी और हेयरपेन से हमला करें। विकृत मानसिकता वाले लोगों से बचकर रहें। जरूरत पड़ने पर 1090 और 112 पर कॉल करें। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. अनीता रानी राठौर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रश्मि कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. आशा रानी, डॉ. रमा कांति, डॉ. सोनम, डॉ. अनुपम, डॉ. रीना रस्तोगी, प्रो. अनीता सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. मंजूषा, डॉ. कविता वर्मा, प्रो.दीप्ति बाजपेई, प्रो. शिवानी वर्मा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. ऋचा, डॉ. नीलम आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें