फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के अंकुर भाटी ने जीती कराटे ब्लैक बेल्ट

श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 05:06 PM IST

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग ट्रेनिंग कैंप 2025 में दनकौर के अंकुर भाटी ने कराटे ब्लैक बेल्ट जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत 7 प्रदेशों के लगभग 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के चूहड़पुर खादर गांव के रहने वाले अंकुर भाटी ने उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से प्रतिभाग किया था। कोच कपिल नगर ने बताया कि वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब में अभ्यास करने वाले अंकुर ने प्रतियोगिता में कराटे ब्लैक बेल्ट जीती है। कोच ने बताया कि इससे पहलेे भी अंकुर तीन बार नेशनल मेडलिस्ट और एक बार का नेपाल सिल्वर इंटरनेशनल मेडलिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि अंकुर का लक्ष्य है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना। इसके लिए वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे मैदान पर पसीना बहाता है। अंकुर भाटी के कराटे ब्लैक बेल्ट जीतने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें