फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025: नोएडा के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने फेवरेट टीचर के लिए किया वोट

अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 के लिए नोएडा के महामाया बालिका इंटर कॉलेज, यश मेमोरियल स्कूल, कंपोजिट स्कूल नयाबास और नवज्योति मॉडर्न स्कूल में वोटिंग आयोजित की गई। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. छाया जैन ने कहा कि प्रिय शिक्षक को चुनने की यह प्रक्रिया बेहद रोचक है। हमारा स्कूल पिछले तीन वर्षों से इसमें भाग ले रहा है। यश मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल संध्या भारद्वाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक मंच है। कंपोजिट स्कूल नयाबास की प्रिंसिपल लक्ष्मी रानी ने बताया कि हमारा स्कूल पहली बार अमर उजाला शिक्षक सम्मान में भाग ले रहा है। इससे न सिर्फ बच्चे, बल्कि शिक्षिकाएं भी काफी उत्साहित और खुश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें