ग्रेटर नोएडा में टाउनशिप में बसाकर निवासियों के साथ बिल्डर की ओर से छल किया गया है। गौड़ सिटी एक में आने वाली सोसाइटी के निवासियों को सड़क, स्ट्रीट लाइट,नाले ओवरफ्लो की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन सभी मुद्दों को गौड़ सिटी-1 में फर्स्ट एवेन्यू के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से टाउनशिप चार्ज लिया जा रहा है। उसके बाद भी उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुहाल है। निवासी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लेकर प्रशासन तक से मदद की गुहार लगा चुके है। उसके बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।