सेक्टर-14 स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-1 के प्रधानाचार्य पर सोमवार की शाम को अज्ञात युवकों ने हमला करके गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। प्रधानाचार्य ने स्कूल के गेट के अंदर घुसकर हमलावरों से अपनी जान बचाई। इस घटना में प्रधानाचार्य व स्कूल के गेट पर मौजूद घायल हो गए हैं। प्रधानाचार्य ने हमले के बारे में सेक्टर-14 थाने में शिकायत दी है।